मड़ावरा: मदनपुर पुलिस के तत्वाधान में मिशन शक्ति 5.02 के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया
थाना मदनपुर क्षेत्र के उल्दना खुर्द में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.02 के तहत मदनपुर पुलिस ने सोमवार को दोपहर करीब 02:00 बजे बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। महिला आरक्षी रूबी बघेल ने सम्मेलन में मौजूद महिलाओं व बेटियों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।