Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

#प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में#केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में#रेवाड़ी में#विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया #कार्यक्रम के मुख्य अतिथि#सतीश पूनिया राज्यसभा सांसद #अपना सम्बोधन देते हुए#LIVE

Rewari, Rewari | Jun 14, 2026

MORE NEWS

रेवाड़ी की #शिक्षिका मनीषा मित्तल#शिमला के स्कूल परिसर में गोली मारकर हत्या#संपत्ति विवाद की जांच तेज
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में रेवाड़ी की रहने वाली शिक्षिका एवं स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल (41) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने स्कूल परिसर में ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मनीषा मित्तल संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल का संचालन कर रही थीं। सूचना मिलते ही संजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल के साथ स्कूल और पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हत्या से पहले मनीषा ने एक वीडियो जारी कर भाई पर धमकियां देने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

मनीषा की शादी करीब 18 वर्ष पहले रेवाड़ी के डॉ. सुभाष से हुई थी। उनकी 17 वर्षीय बेटी है। पिछले करीब एक वर्ष से वह बेटी के साथ अलग रह रही थीं, जबकि उनके पति सरकारी आवास में रह रहे थे।

मृतका के पति डॉ. सुभाष का आरोप है कि संपत्ति विवाद के कारण मनीषा को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया हो सकता है। उनका कहना है कि पहले भी मनीषा पर हमले किए जा चुके थे।

हत्या से पहले सामने आए वीडियो में मनीषा मित्तल ने दावा किया था कि माता-पिता के निधन के बाद वह स्कूल की एक्टिंग प्रेसिडेंट बनी थीं, लेकिन उनके भाई ने उनके अधिकारों को चुनौती दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, फीस विवाद और संपत्ति को लेकर लगातार तनाव रहने की बात कही थी। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी परेशान किया जा रहा है।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने रेवाड़ी और शिमला दोनों क्षेत्रों के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

रेवाड़ी की #शिक्षिका मनीषा मित्तल#शिमला के स्कूल परिसर में गोली मारकर हत्या#संपत्ति विवाद की जांच तेज रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में रेवाड़ी की रहने वाली शिक्षिका एवं स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल (41) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने स्कूल परिसर में ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मनीषा मित्तल संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल का संचालन कर रही थीं। सूचना मिलते ही संजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल के साथ स्कूल और पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हत्या से पहले मनीषा ने एक वीडियो जारी कर भाई पर धमकियां देने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मनीषा की शादी करीब 18 वर्ष पहले रेवाड़ी के डॉ. सुभाष से हुई थी। उनकी 17 वर्षीय बेटी है। पिछले करीब एक वर्ष से वह बेटी के साथ अलग रह रही थीं, जबकि उनके पति सरकारी आवास में रह रहे थे। मृतका के पति डॉ. सुभाष का आरोप है कि संपत्ति विवाद के कारण मनीषा को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया हो सकता है। उनका कहना है कि पहले भी मनीषा पर हमले किए जा चुके थे। हत्या से पहले सामने आए वीडियो में मनीषा मित्तल ने दावा किया था कि माता-पिता के निधन के बाद वह स्कूल की एक्टिंग प्रेसिडेंट बनी थीं, लेकिन उनके भाई ने उनके अधिकारों को चुनौती दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, फीस विवाद और संपत्ति को लेकर लगातार तनाव रहने की बात कही थी। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी परेशान किया जा रहा है। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने रेवाड़ी और शिमला दोनों क्षेत्रों के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Rewari, Rewari | Jun 14, 2026

रेवाड़ी में कंपनी में लगी भीषण आग # मची अफरातफरी 
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
रेवाड़ी में धारूहेड़ा के मालपुरा में रविवार एक कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कंपनी में गाड़ियों के सोकर बनाए जाते हैं। आग लगने से अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, परंतु कंपनी में लगी मशीन के साथ तैयार और कच्चा माल आग में जल गया। पिछले एक महीनों में कंपनी में आग लगने की यह तीसरी घटना है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। 

सुबह 8:30 बजे लगी आग

जानकारी के अनुसार दो मंजिला जिंदल इंजीनयरिंग में मोटरसाइकिल के सोकर बनाए जाते हैं। कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 8:30 अचानक आग लगी। जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग ने ग्राउंड फ्लोर पर लगी मशीनों और दूसरी मंजिल पर रखें तैयार और कच्चे माले को अपनी चपेट में ले लिया। संयोग से वहां काम करने वाले सभी कर्मी सुरक्षित बच गए।

5 गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू

धारूहेड़ा की सोकर कंपनी में लगी आग पर 5 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद काबू पाया। सहायक फायर ऑफिसर संजय कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हमें सूचना मिली थी। सूचना के बाद फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। अब आग पूरी तरह से बुझ चुकी हैं। आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंपनी में लगी मशीनों के साथ तैयार और कच्चा माल आग से जला है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

रेवाड़ी में कंपनी में लगी भीषण आग # मची अफरातफरी रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी में धारूहेड़ा के मालपुरा में रविवार एक कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कंपनी में गाड़ियों के सोकर बनाए जाते हैं। आग लगने से अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, परंतु कंपनी में लगी मशीन के साथ तैयार और कच्चा माल आग में जल गया। पिछले एक महीनों में कंपनी में आग लगने की यह तीसरी घटना है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। सुबह 8:30 बजे लगी आग जानकारी के अनुसार दो मंजिला जिंदल इंजीनयरिंग में मोटरसाइकिल के सोकर बनाए जाते हैं। कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 8:30 अचानक आग लगी। जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग ने ग्राउंड फ्लोर पर लगी मशीनों और दूसरी मंजिल पर रखें तैयार और कच्चे माले को अपनी चपेट में ले लिया। संयोग से वहां काम करने वाले सभी कर्मी सुरक्षित बच गए। 5 गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू धारूहेड़ा की सोकर कंपनी में लगी आग पर 5 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद काबू पाया। सहायक फायर ऑफिसर संजय कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हमें सूचना मिली थी। सूचना के बाद फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। अब आग पूरी तरह से बुझ चुकी हैं। आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंपनी में लगी मशीनों के साथ तैयार और कच्चा माल आग से जला है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

Rewari, Rewari | Jun 14, 2026

भागवत कथा में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, हुआ गोवर्धन पूजन

रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर बीएमजी सिटी में कथा के छठे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कथा में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई गई और भक्ति संगीत के बीच भक्तों ने नाच गाकर पूजा अर्चना की। आचार्य लखन जी ने भागवत कथा के पांचवें दिन गिरिराज जी की पूजा एवं भगवान कृष्ण की बाल लीला के दौरान की गई सभी लीलाओं का वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि भगवान कृष्ण ने काफी लीलाएं गोपियों के साथ की है जिनका वर्णन भागवत कथा में आता है। उन्होंने बताया कि कान्हा के स्वरूप में भगवान गोपियों के घर में घुसकर मक्खन चुरा लेते थे और अपनी लीलाओं से गोपियों को कई प्रकार से मोहित करते थे। उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज स्वयं साक्षात भगवान स्वरूप है इनकी पूजा अर्चना करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की गई जिसमें कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं में राधेश्याम गुप्ता, रमेश शर्मा, रमेश सचदेवा, शक्ति यादव, अनिल किसनानी, महेंद्र गोयल, लक्ष्मण अग्रवाल, राज गर्ग, पुजारी प्रकाश मिश्रा, दीपक भारद्वाज, अश्विनी तिवारी, कैलाश भारद्वाज तथा नरेश यादव ने विशेष पूजा अर्चना की। भगवत गीता सप्ताह यज्ञ में 15 जून पूर्ण आहुति के साथ ही विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा।

भागवत कथा में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, हुआ गोवर्धन पूजन रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर बीएमजी सिटी में कथा के छठे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कथा में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई गई और भक्ति संगीत के बीच भक्तों ने नाच गाकर पूजा अर्चना की। आचार्य लखन जी ने भागवत कथा के पांचवें दिन गिरिराज जी की पूजा एवं भगवान कृष्ण की बाल लीला के दौरान की गई सभी लीलाओं का वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि भगवान कृष्ण ने काफी लीलाएं गोपियों के साथ की है जिनका वर्णन भागवत कथा में आता है। उन्होंने बताया कि कान्हा के स्वरूप में भगवान गोपियों के घर में घुसकर मक्खन चुरा लेते थे और अपनी लीलाओं से गोपियों को कई प्रकार से मोहित करते थे। उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज स्वयं साक्षात भगवान स्वरूप है इनकी पूजा अर्चना करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की गई जिसमें कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं में राधेश्याम गुप्ता, रमेश शर्मा, रमेश सचदेवा, शक्ति यादव, अनिल किसनानी, महेंद्र गोयल, लक्ष्मण अग्रवाल, राज गर्ग, पुजारी प्रकाश मिश्रा, दीपक भारद्वाज, अश्विनी तिवारी, कैलाश भारद्वाज तथा नरेश यादव ने विशेष पूजा अर्चना की। भगवत गीता सप्ताह यज्ञ में 15 जून पूर्ण आहुति के साथ ही विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Rewari, Rewari | Jun 13, 2026

सभागार बैठक में जिला टैक्स बार एसोसिएशन और सीए एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को लघु सचिवालय में सभागार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव और नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन विनीता पीपल का पहुंचने पर जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने स्वागत एवं अभिवादन किया। बैठक में जिला टैक्स बार एसोसिएशन और सीए एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सरकार के कार्यकाल का पड़ाव नहीं है, बल्कि भारत के विकास, सुशासन, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय है। इन 12 वर्षों में भारत ने संभावनाओं के देश से उपलब्धियों के देश तक की उल्लेखनीय यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास और विरासत दोनों को समान महत्व दिया है। आज 190 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ विकसित भारत-2047 के विजन के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास से चहुमुखी विकास करवाया जा रहा है। इनके प्रयासों से ही रेवाड़ी को एम्स जैसी सौगात मिल पाई है।
  नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि यह अवसर केवल उपलब्धियों का उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि उन संकल्पों और प्रयासों को स्मरण करने का भी है, जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष, एक संकल्प - जन कल्याण केवल एक नारा नहीं, बल्कि पिछले 12 वर्षों की विकास यात्रा का सार है। वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा था। आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास, सामर्थ्य और विकास का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।  
रेवाड़ी गुरुग्राम के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला बना: बैठक में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3271 करोड़ जीएसटी संग्रह के साथ रेवाड़ी जिला गुरुग्राम के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला बना है। वहीं बावल आईएमटी उत्तर भारत का ऑटो हब बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सितंबर 2025 में हुई जीएसटी दर युक्तिकरण से जनता को राहत मिली है। इसे 'जीएसटी बचत उत्सव' के रूप में मनाया गया। उन्होंने बताया कि 1 जून से 28 सितंबर तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की गई है। उन्होंने व्यापारियों और करदाताओं से इस स्कीम का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन प्रधान नरेश अग्रवाल, सचिव अजय आर्यन, सीए एसोसिएशन से अशोक कुमार, पवन कुमार, ईटीओ परमजीत यादव, नीरज गर्ग, सहायक यशबीर सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।

सभागार बैठक में जिला टैक्स बार एसोसिएशन और सीए एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को लघु सचिवालय में सभागार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव और नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन विनीता पीपल का पहुंचने पर जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने स्वागत एवं अभिवादन किया। बैठक में जिला टैक्स बार एसोसिएशन और सीए एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सरकार के कार्यकाल का पड़ाव नहीं है, बल्कि भारत के विकास, सुशासन, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय है। इन 12 वर्षों में भारत ने संभावनाओं के देश से उपलब्धियों के देश तक की उल्लेखनीय यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास और विरासत दोनों को समान महत्व दिया है। आज 190 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ विकसित भारत-2047 के विजन के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास से चहुमुखी विकास करवाया जा रहा है। इनके प्रयासों से ही रेवाड़ी को एम्स जैसी सौगात मिल पाई है। नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि यह अवसर केवल उपलब्धियों का उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि उन संकल्पों और प्रयासों को स्मरण करने का भी है, जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष, एक संकल्प - जन कल्याण केवल एक नारा नहीं, बल्कि पिछले 12 वर्षों की विकास यात्रा का सार है। वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा था। आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास, सामर्थ्य और विकास का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। रेवाड़ी गुरुग्राम के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला बना: बैठक में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3271 करोड़ जीएसटी संग्रह के साथ रेवाड़ी जिला गुरुग्राम के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला बना है। वहीं बावल आईएमटी उत्तर भारत का ऑटो हब बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सितंबर 2025 में हुई जीएसटी दर युक्तिकरण से जनता को राहत मिली है। इसे 'जीएसटी बचत उत्सव' के रूप में मनाया गया। उन्होंने बताया कि 1 जून से 28 सितंबर तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की गई है। उन्होंने व्यापारियों और करदाताओं से इस स्कीम का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन प्रधान नरेश अग्रवाल, सचिव अजय आर्यन, सीए एसोसिएशन से अशोक कुमार, पवन कुमार, ईटीओ परमजीत यादव, नीरज गर्ग, सहायक यशबीर सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।

Rewari, Rewari | Jun 13, 2026