Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

रेवाड़ी में कंपनी में लगी भीषण आग # मची अफरातफरी रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी में धारूहेड़ा के मालपुरा में रविवार एक कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कंपनी में गाड़ियों के सोकर बनाए जाते हैं। आग लगने से अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, परंतु कंपनी में लगी मशीन के साथ तैयार और कच्चा माल आग में जल गया। पिछले एक महीनों में कंपनी में आग लगने की यह तीसरी घटना है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। सुबह 8:30 बजे लगी आग जानकारी के अनुसार दो मंजिला जिंदल इंजीनयरिंग में मोटरसाइकिल के सोकर बनाए जाते हैं। कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 8:30 अचानक आग लगी। जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग ने ग्राउंड फ्लोर पर लगी मशीनों और दूसरी मंजिल पर रखें तैयार और कच्चे माले को अपनी चपेट में ले लिया। संयोग से वहां काम करने वाले सभी कर्मी सुरक्षित बच गए। 5 गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू धारूहेड़ा की सोकर कंपनी में लगी आग पर 5 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद काबू पाया। सहायक फायर ऑफिसर संजय कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हमें सूचना मिली थी। सूचना के बाद फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। अब आग पूरी तरह से बुझ चुकी हैं। आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंपनी में लगी मशीनों के साथ तैयार और कच्चा माल आग से जला है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

Rewari, Rewari | Jun 14, 2026

MORE NEWS

रेवाड़ी में कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला # 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव में देर रात को आवारा कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला कर दिया। फार्म पर कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में रोष है। कुत्तों ने फार्म में 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा दिया। सूचना के बाद को पुलिस मौके पहुंची और शवों का पोस्टमारर्टम करवाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। 

रात को अचानक किया हमला

जानकारी के अनुसार गांव गुड़ियानी गांव निवासी शराफ अली ने गांव में मुर्गी और बकरी फार्म किया हुआ है। देर रात मुर्गी फार्म पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अल सुबह जब अली फार्म पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मुर्गी और बकरी मृत मिलीं। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

10-12 कुत्ते घुसे फार्म में मिले

शराफत अली ने कहा कि उसने खेत में फार्म बनाया हुआ है। वह दो बजे खाना खाने गया था। बरसात के बाद आने में देरी हो गई। जब वापस पहुंचा तो फार्म में 10-12 कुत्ते घुसे हुए थे। मेरे पहुंचने से पहले मुर्गियों को मार चुके थे। जब मैं पहुंचा तो बकरी फार्म में घुसे हुए थे। 10 बकरियों और 13 बकरों की मौत हो चुकी हैं। कुत्तों ने अधिकत्तर बकरियों को निशाना बनाया। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी से मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। 

पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई

सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचें और घटना स्थल का मुआयना किया। जिसके बाद घटन की सूचना पशुपालन विभाग को दी, ताकि मृत मुर्गियों औ बकरियों का पोस्टमार्टम किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रेवाड़ी में कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला # 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव में देर रात को आवारा कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला कर दिया। फार्म पर कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में रोष है। कुत्तों ने फार्म में 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा दिया। सूचना के बाद को पुलिस मौके पहुंची और शवों का पोस्टमारर्टम करवाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। रात को अचानक किया हमला जानकारी के अनुसार गांव गुड़ियानी गांव निवासी शराफ अली ने गांव में मुर्गी और बकरी फार्म किया हुआ है। देर रात मुर्गी फार्म पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अल सुबह जब अली फार्म पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मुर्गी और बकरी मृत मिलीं। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 10-12 कुत्ते घुसे फार्म में मिले शराफत अली ने कहा कि उसने खेत में फार्म बनाया हुआ है। वह दो बजे खाना खाने गया था। बरसात के बाद आने में देरी हो गई। जब वापस पहुंचा तो फार्म में 10-12 कुत्ते घुसे हुए थे। मेरे पहुंचने से पहले मुर्गियों को मार चुके थे। जब मैं पहुंचा तो बकरी फार्म में घुसे हुए थे। 10 बकरियों और 13 बकरों की मौत हो चुकी हैं। कुत्तों ने अधिकत्तर बकरियों को निशाना बनाया। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी से मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचें और घटना स्थल का मुआयना किया। जिसके बाद घटन की सूचना पशुपालन विभाग को दी, ताकि मृत मुर्गियों औ बकरियों का पोस्टमार्टम किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rewari, Rewari | Jun 16, 2026

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने #कैप्टन अजय सिंह यादव पर लगाए गंभीर आरोप

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने #कैप्टन अजय सिंह यादव पर लगाए गंभीर आरोप

Rewari, Rewari | Jun 15, 2026

रेवाड़ी में तेज़ तूफान के साथ बरसात # लोगों को गर्मी से मिली राहत #अचानक आया मौसम में बदलाव।

रेवाड़ी में तेज़ तूफान के साथ बरसात # लोगों को गर्मी से मिली राहत #अचानक आया मौसम में बदलाव।

Rewari, Rewari | Jun 15, 2026