कोंडागांव: अभय गायकवाड बनाए गए कोंडागांव शिवसेना के नए जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिवसेना ने कोंडागांव में हुई बैठक में लिया निर्णय
27 जून को मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश समन्वयक कृष्णा यादव ने कोंडागांव में आयोजित शिवसेना की बैठक में अभय गायकवाड को कोंडागांव जिले में शिवसेना के नए जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति दी है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राज गावड़े को पदोन्नति देते हुए बस्तर संभाग के कई जिलों के प्रभारी बनाया गया है।शिवसेना प्रदेश समन्वयक कृष्णा यादव ने दी जानकारी।