Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

पुलिस महानिदेशक ने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण 15 दिन में कार्यों को गति देने के निर्देश, फिर करेंगे समीक्षा - डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों के तहत गोद लिया गया थाना - पुलिस महानिदेशक ने इसी थाने से शुरू की थी अपनी पुलिस सेवा जयपुर :कमलेश आमेटा राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को अपने गोद लिए ‘सांगानेर पुलिस थाने‘ का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों, अपराध अनुसंधान और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय से जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के अनुरूप कार्यों को गति देकर आदर्श थाना बनाने की दिशा में प्रयास किए जाए। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाने से ही अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत की थी। शर्मा ने थाने में महत्वपूर्ण फाइलों के संधारण को अधिक बेहतर करने और लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, अपराध अनुसंधान, प्रशासनिक कार्यों और आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने की कार्यप्रणाली को मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। प्रत्येक कार्य का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित होना चाहिए। निरीक्षण में थाना प्रभारी ने कार्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। - थाना स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू हों अभियान शर्मा ने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों और प्राथमिकता वाले कार्यों को थाना स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों, वारंट निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई और नागरिक सेवाओं से जुड़े मामलों में समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। - 15 दिन बाद फिर करेंगे प्रगति की समीक्षा पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर वास्तविक सुधार सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद फिर से थाने का दौरा करेंगे और निर्देशों की पालना तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को पूर्ण संवेदनशील और प्रभावी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी श्री कुंवर राष्ट्रदीप सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों की पालना में प्रदेश के 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले आईपीएस अधिकारियों ने एक-एक पुलिस थाना गोद लिया है। इनमें अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित मामलों के निस्तारण, वारंट निष्पादन, सड़क सुरक्षा और जनसेवा के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

MORE NEWS

निम्बाहेडा़ में भगवान महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गयी,शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री सॉंवलिया गौ शाला पहुंची

निम्बाहेडा़ में भगवान महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गयी,शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री सॉंवलिया गौ शाला पहुंची

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

भोजरास गाँव मे महेश नवमी महोत्सव का आयोजन*

भीलवाड़ा/आकोला : (रमेश चंद्र डाड) 
 हुरड़ा तहसील के ग्राम भोजरास में तहसील मंत्री के नेतृत्व में महेश नवमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम और जय महेश के नारों के साथ चारभुजा मंदिर पर पहुँचकर भगवान महेश का अभिषेक किया गया l
इस अवसर पर पूर्व तहसील मंत्री दुर्गा प्रसाद मालपानी,भोजरास  अध्यक्ष सतीश मालपानी,मंत्री जगदीश अजमेरा, हरकचद अजमेरा, सीताराम अजमेरा, नितेश अजमेरा, बालकृष्ण मालपानी और मातृशक्ति के रूप मे रेखा देवी अजमेरा, राधा देवी,सीता देवी, टीना देवी, कृष्णा देवी, चंचल देवी, रंजू देवी एवं कल्पना मालपानी उपस्थित रही l

भोजरास गाँव मे महेश नवमी महोत्सव का आयोजन* भीलवाड़ा/आकोला : (रमेश चंद्र डाड) हुरड़ा तहसील के ग्राम भोजरास में तहसील मंत्री के नेतृत्व में महेश नवमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम और जय महेश के नारों के साथ चारभुजा मंदिर पर पहुँचकर भगवान महेश का अभिषेक किया गया l इस अवसर पर पूर्व तहसील मंत्री दुर्गा प्रसाद मालपानी,भोजरास अध्यक्ष सतीश मालपानी,मंत्री जगदीश अजमेरा, हरकचद अजमेरा, सीताराम अजमेरा, नितेश अजमेरा, बालकृष्ण मालपानी और मातृशक्ति के रूप मे रेखा देवी अजमेरा, राधा देवी,सीता देवी, टीना देवी, कृष्णा देवी, चंचल देवी, रंजू देवी एवं कल्पना मालपानी उपस्थित रही l

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु 21 मन्दिरों में हवन कुण्ड भेंट कार्यक्रम 

श्री राम मंदिर स्थित शिवालय सुभाष नगर में हवन कुंड भेंट 

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 23 जून 

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत  21 छोटे-छोटे मंदिरों में निशुल्क हवन कुंड भेंट किए जा रहे हैं ! उसी क्रम में आज महेश नवमी मंगलवार को सुभाष नगर स्थित श्री राम मंदिर शिवालय में क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा के नेतृत्व में पंडित विष्णु शर्मा को भेंट किया! इस अवसर पर समाज के निम्न प्रबुद्ध जन उपस्थित थे -
सुभाष नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी  समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा ,  सचिव प्रमोद मूंदड़ा , युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश सोमानी,  सचिव सुनील तोतला , महिला अध्यक्ष रेखा बांगड़,  चंद्रकला मूंदड़ा, गणेश मंडोवरा महेंद्र काकानी, कैलाश गगरानी,दिनेश बांगड़, गोपाल झंवर, कैलाश सामरिया, ओम प्रकाश मालू, ओम प्रकाश खटोड़, चंद्रप्रकाश कालिया , रामचंद्र ईनाणी , राधेश्याम बांगड़ एवं  माहेश्वरी समाज के अन्य प्रबुद्ध गण मान्य नागरिक !

कार्यक्रम के सूत्रधार रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि हमारे क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी के निर्देशन में इस बार  पूरे देश में फैली 133 जिला शाखाओं के माध्यम से महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत " हर घर महेश घर घर महेश " अभियान चलाया जा रहा है ! जिसमें प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक माहेश्वरी जन अपने घर में या पास के मन्दिर में सप्ताह में कम से कम एक बार भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ अभिषेक करे या हवन करें, उसी क्रम में भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आज यह हवन कुण्ड भेंट किया गया है ! 

अगले सप्ताह अन्य मंदिर में हवन कुण्ड भेंट किया जाएगा !

सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु 21 मन्दिरों में हवन कुण्ड भेंट कार्यक्रम श्री राम मंदिर स्थित शिवालय सुभाष नगर में हवन कुंड भेंट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 23 जून अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत 21 छोटे-छोटे मंदिरों में निशुल्क हवन कुंड भेंट किए जा रहे हैं ! उसी क्रम में आज महेश नवमी मंगलवार को सुभाष नगर स्थित श्री राम मंदिर शिवालय में क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा के नेतृत्व में पंडित विष्णु शर्मा को भेंट किया! इस अवसर पर समाज के निम्न प्रबुद्ध जन उपस्थित थे - सुभाष नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा , सचिव प्रमोद मूंदड़ा , युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश सोमानी, सचिव सुनील तोतला , महिला अध्यक्ष रेखा बांगड़, चंद्रकला मूंदड़ा, गणेश मंडोवरा महेंद्र काकानी, कैलाश गगरानी,दिनेश बांगड़, गोपाल झंवर, कैलाश सामरिया, ओम प्रकाश मालू, ओम प्रकाश खटोड़, चंद्रप्रकाश कालिया , रामचंद्र ईनाणी , राधेश्याम बांगड़ एवं माहेश्वरी समाज के अन्य प्रबुद्ध गण मान्य नागरिक ! कार्यक्रम के सूत्रधार रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि हमारे क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी के निर्देशन में इस बार पूरे देश में फैली 133 जिला शाखाओं के माध्यम से महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत " हर घर महेश घर घर महेश " अभियान चलाया जा रहा है ! जिसमें प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक माहेश्वरी जन अपने घर में या पास के मन्दिर में सप्ताह में कम से कम एक बार भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ अभिषेक करे या हवन करें, उसी क्रम में भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आज यह हवन कुण्ड भेंट किया गया है ! अगले सप्ताह अन्य मंदिर में हवन कुण्ड भेंट किया जाएगा !

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

भाजपा नगर मंडल ने महेश नवमी की शोभा यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-शाहपुरा नगर में दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को प्रातः 9.15 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में शाहपुरा माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य पर आयोजित शोभायात्रा निकाली गई जिस पर पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, विधानसभा संयोजक बजरंग सिंह राणावत, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, राजाराम पोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, कार्यक्रम सहसंयोजक नवल सोनी, मोहन गुर्जर, गोपाल घूसर, शांतिलाल मामोडिया, देवेंद्र सिंह गहलोत, मंत्री मुकेश माली, राजेंद्र बोहरा, लादूराम खटीक, प्रेमचंद मीणा, गजराज खटीक, शारदा सोनी, मिथिलेश राणावत, राधा बोहरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

भाजपा नगर मंडल ने महेश नवमी की शोभा यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा-शाहपुरा नगर में दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को प्रातः 9.15 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में शाहपुरा माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य पर आयोजित शोभायात्रा निकाली गई जिस पर पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, विधानसभा संयोजक बजरंग सिंह राणावत, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, राजाराम पोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, कार्यक्रम सहसंयोजक नवल सोनी, मोहन गुर्जर, गोपाल घूसर, शांतिलाल मामोडिया, देवेंद्र सिंह गहलोत, मंत्री मुकेश माली, राजेंद्र बोहरा, लादूराम खटीक, प्रेमचंद मीणा, गजराज खटीक, शारदा सोनी, मिथिलेश राणावत, राधा बोहरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

महेश नवमी 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता – फाइनल मुकाबले में माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने 13 रन से शानदार विजय की

महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी/मांडल भीलवाड़ा

स्वर्गीय विनीत जी जाजू की पुण्यस्मृति में आयोजित महेश नवमी 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज माहेश्वरी नई नगरी क्लब एवं माहेश्वरी टीम ब्रदर्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया।

आयोजक दिलीप जाजू व पिंटू बिरला ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने निर्धारित ओवरों में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माहेश्वरी टीम ब्रदर्स की टीम 74 रन पर सिमट गई।

इस प्रकार माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने 13 रन से शानदार विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलदीप राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों को हार्दिक बधाई। जय महेश।

महेश नवमी 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता – फाइनल मुकाबले में माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने 13 रन से शानदार विजय की महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी/मांडल भीलवाड़ा स्वर्गीय विनीत जी जाजू की पुण्यस्मृति में आयोजित महेश नवमी 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज माहेश्वरी नई नगरी क्लब एवं माहेश्वरी टीम ब्रदर्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। आयोजक दिलीप जाजू व पिंटू बिरला ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने निर्धारित ओवरों में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माहेश्वरी टीम ब्रदर्स की टीम 74 रन पर सिमट गई। इस प्रकार माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने 13 रन से शानदार विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलदीप राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों को हार्दिक बधाई। जय महेश।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026