सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु 21 मन्दिरों में हवन कुण्ड भेंट कार्यक्रम
श्री राम मंदिर स्थित शिवालय सुभाष नगर में हवन कुंड भेंट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 23 जून
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत 21 छोटे-छोटे मंदिरों में निशुल्क हवन कुंड भेंट किए जा रहे हैं ! उसी क्रम में आज महेश नवमी मंगलवार को सुभाष नगर स्थित श्री राम मंदिर शिवालय में क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा के नेतृत्व में पंडित विष्णु शर्मा को भेंट किया! इस अवसर पर समाज के निम्न प्रबुद्ध जन उपस्थित थे -
सुभाष नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा , सचिव प्रमोद मूंदड़ा , युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश सोमानी, सचिव सुनील तोतला , महिला अध्यक्ष रेखा बांगड़, चंद्रकला मूंदड़ा, गणेश मंडोवरा महेंद्र काकानी, कैलाश गगरानी,दिनेश बांगड़, गोपाल झंवर, कैलाश सामरिया, ओम प्रकाश मालू, ओम प्रकाश खटोड़, चंद्रप्रकाश कालिया , रामचंद्र ईनाणी , राधेश्याम बांगड़ एवं माहेश्वरी समाज के अन्य प्रबुद्ध गण मान्य नागरिक !
कार्यक्रम के सूत्रधार रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि हमारे क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी के निर्देशन में इस बार पूरे देश में फैली 133 जिला शाखाओं के माध्यम से महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत " हर घर महेश घर घर महेश " अभियान चलाया जा रहा है ! जिसमें प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक माहेश्वरी जन अपने घर में या पास के मन्दिर में सप्ताह में कम से कम एक बार भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ अभिषेक करे या हवन करें, उसी क्रम में भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आज यह हवन कुण्ड भेंट किया गया है !
अगले सप्ताह अन्य मंदिर में हवन कुण्ड भेंट किया जाएगा !