ग्राम पंचायत धनोप की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है, जहां दो माह पहले पद से हटाई गई प्रशासक एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकू देवी वैष्णव को एक बार फिर ग्राम पंचायत की कमान सौंप दी गई है। रिंकू वैष्णव को पद के दुरुपयोग और नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने के मामले में पद मुक्त कर दिया था।