लखीसराय: नगर थाने में तैनात होमगार्ड जवान की अचानक मौत, परिवार में मातम
लखीसराय नगर थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान प्रफुल्ल कुमार की शुक्रवार की संध्या अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे एवं परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जाता है कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिन्हें आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की संध्या 5:15 पर सदर अस्पताल लाया गया।