रायबरेली: रतापुर के पास राहगीर महिला की सक्रियता से घायल तड़पती गाय को मिला इलाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Raebareli, Raebareli | Sep 10, 2026
10 सितंबर बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर एक महिला के द्वारा घायल बेजुबान जानवर के प्रति प्रेम देखने को मिला। तुरंत मौके पर रुक कर लोगों की मदद से डॉक्टर को बुलाकर तड़पती हुई गाय का इलाज करवाया गया।दूसरे सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।इस पूरे घटनाक्रम मे लगभग 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद महिला मौके पर रुकी रही। लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है।