जमुई: जलगोड़वा गांव में घरेलू विवाद पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 18, 2024 जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जलगोड़वा गांव में घरेलू विवाद के रंजिश में रविवार की देर रात करीब 10:00 बजे अनिल यादव ने जहरीली पदार्थ खा ली। काफी देर के बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे परिजन द्वारा आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर मृत्युंजय पंडित द्वारा इलाज किया गया है।