रेत माफिया के पीछे दौड़ी वन विभाग की गाड़ियां, 10-15 रेत से भरे ट्रैक्टरों की सूचना से मचा हड़कंप
अंबाह। 27 सितंबर 2026 को अंबाह बायपास रोड पर 10-15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध चंबल रेत परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर गेमरेंज देवरी का वन अमला मौके पर पहुंचा और रेत से भरे ट्रैक्टरों का पीछा किया।
वन अमले की कार्रवाई के दौरान कुछ ट्रैक्टर चालक सड़क पर ही रेत खाली कर मौके से भाग निकले, जबकि कुछ ट्रैक्टर आसपास की बस्ती की ओर घुस गए। इसके बाद वन स्टाफ ने पुराने देवपुरी बाबा मंदिर की तरफ स्थित बिहड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां से रेत लाए जाने की जानकारी सामने आई थी।
अवैध रेत परिवहन के रास्ते को रोकने के लिए वन अमले ने जेसीबी की मदद से सड़क पर वाहन अवरोधक खंती खुदवाकर रास्ते को बंद कर दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बिहड़ क्षेत्र से अवैध रूप से चंबल रेत निकालकर परिवहन करने वाले वाहनों की आवाजाही रोकना बताया गया है।
#morena #मुरैना #वनविभाग #पुलिस