चांडिल डेम रोड स्थित दादुर बागान में गुरुवार शाम 6 बजे तक भूमिज समाज के पारंपरिक हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुभारंभ वीर शहीदों के तसवीर पर श्रधांजलि देने के पश्चात किया गया।मौके पर केंद्रित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए।