आज दिनांक 13.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम के करपुरवा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन हथिया कुआं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने हथिया कुआं परिसर में उगी घास-पटवार एवं अन्य गंदगी की साफ-सफाई कराने तथा कुएं में जमा पानी की सफाई कर सौंदर्यीकरण कार्य कराने का निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को दिया। उन्होंने कुआं तक पहुंचने वाली सड़क की मरम्मत कराने तथा आसपास के कुआं तक अतिक्रमित स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराने का भी निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने ऐतिहासिक धरोहर के रूप में हथिया कुआं के संरक्षण एवं विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि इसे स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाया जा सके।
बताया जाता है कि शेरशाह सूरी के शासनकाल के समय हथिया कुआं का उपयोग हाथियों को पानी पिलाने के लिए किया जाता था। हाथी कुएं में उतरकर पानी पीते थे, जिसके कारण इसका नाम हथिया कुआं पड़ा। ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।
#IPRD
#BiharHeritage
#BiharGovernment
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 13, 2026