मैनपुरी में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार !
भोगांव थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर हंगामे का आरोप, कार्रवाई की मांग मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा, पत्नी किताब सिंह, निवासी जसवन्तपुर ने थाना प्रभारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़िता के पति मजदूरी का काम करते हैं और वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि 16 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे आशीष, मनोज और फूलों सहित कुछ लोग उनके घर पहुंचे और किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना भोगांव पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2026