कीर्तिनगर पुल के समीप विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, विधायक को आई हल्की चोटें
रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे देवप्रयाग विधायक; टला बड़ा हादसा
श्रीनगर/कीर्तिनगर। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर पुल के समीप देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि वे सुरक्षित हैं और बड़ा हादसा टल गया।