बूंदी: उपखंड अधिकारी के 15 दिन के आश्वासन के बाद सांवतगढ निवासी पुजारी परिवार ने धरना प्रदर्शन किया समाप्त
Bundi, Bundi | Nov 23, 2024 दबलाना थाना क्षेत्र के सांवतगढ निवासी पुजारी परिवार मंदिर की सेवा पूजा व देखभाल का अधिकार दिलाये जाने व दबलाना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण मे बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ पिछले चार दिनो से जिला मुख्यालय पर जरी अनिश्चितकालीन धरना उपखंड अधिकारी एच डी सिंह से वार्ता व 15 दिन में दबलाना थाना द्वारा कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद शनिवार सुबह समाप्त हो गया।