बूंदी: देईखेड़ा गाँव में सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल की बैठक आयोजित, खाद विक्रय लाइसेंस बनाने पर बनी सहमति
Bundi, Bundi | Nov 22, 2024 देईखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल की बैठक में एक सफ्ताह में लाइसेंस बना कर खाद विक्रय करने के निर्णय पर ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर को सहकारी समिति पर जड़ा ताला खोल दिया और आंदोलन को स्थगित किया। पूर्व घोषित एजेंडे के अनुसार सहकारी अध्यक्ष भवरलाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिस पर एक सप्ताह में खाद विक्रय लाइसेंस बनाने पर सहमति बनी है।