बूंदी: महात्मा गांधी स्कूल बालचंदपाड़ा में जिलास्तरीय योग ओलंपियाड संपन्न, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Bundi, Bundi | Nov 22, 2024 राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वाधान में जिला स्तरीय योग ओलंपियाड महात्मा गाँधी राज. विद्यालय बालचंद पाड़ा में संपन्न हुआ। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नवनीत जैन ने बताया कि जिलेभर से विभिन्न आयु वर्गों में विद्यार्थियों ने भाग लेकर आसन, प्राणायाम, क्रिया व बंध में योग क्रियाएँ कर उत्साह से भाग लिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रहे।