बूंदी: जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की समस्याएं सुनीं, मौके पर किया समाधान और दी राहत
Bundi, Bundi | Nov 22, 2024 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलक्टर ने आमजन की समस्याए सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान वीसी के जरिए जन सुनवाई से जुडे उपखंड अधिकारियों से उनसे सम्बद्ध प्रकरणों में आवश्यक जानकारी लेकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।