गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो वारंटियों को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने मंगलवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को दो अलग-अलग स्थानो से पकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश किया है,पुलिस ने बताया है कि दोनों वारंटी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है,कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार की अहम भूमिका रही है।