गोहपारु: गुढ़ा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 7 मवेशियों की हुई मौत
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढा गांव मे आकाशिय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौत हो गई है,स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी है, पुलिस ने शनिवार को लगभग 2:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि आकाशिय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौत हुई है, हालांकि इस बात की सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पटवारी एवं तहसीलदार को भी दी गई है।