हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में डीएम से मिले नेता प्रतिपक्ष और पांचों कांग्रेस विधायक, गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन
रोशनाबाद मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि मामले में आरोपी भाजपा नेता को सरकार संरक्षण दे रही है यही कारण है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। यशपाल आर्य ने आरोपी भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।