हरिद्वार: श्यामपुर थाना पुलिस ने शनि मंदिर के पास से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 48 पव्वे बरामद
श्यामपुर थाना पुलिस ने आज शनि मंदिर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी का नाम गोपाल है जो खत्ता बस्ती का निवासी है। तस्करी करते समय इसके कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 48 पव्वे भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे आज ही कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।