हरिद्वार: चारधाम यात्रियों की संख्या में आई गिरावट के चलते ऋषिकुल मैदान में रजिस्ट्रेशन बंद, पर्यटन कार्यालय में की गई व्यवस्था
मानसून सीजन की शुरुआत होते ही चारधाम यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बने रजिस्ट्रेशन सेंटर में मैन्युअल रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं। आज से रजिस्ट्रेशन की समुचित व्यवस्था जिला पर्यटन कार्यालय में की गई है। जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव के मुताबिक पर्यटन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के पूरी तैयारी की गई है।