हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे और बियर की 24 कैन बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कुलदीप है जो हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 96पव्वे और बीयर की 24 केन बरामद की है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।