डलमऊ: जमालनगर मोहद्दीनपुर गांव के चार युवक हुए ठगी के शिकार, डलमऊ कोतवाली में की शिकायत
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर मोहद्दीनपुर के अजय कुमार सहित चार युवकों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नीरज व मुकेश नाम के दो युवक लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर हम लोगों से ₹22000 लिया और ₹25000 प्रति महीना तनख्वाह देने की बात कही लेकिन उन लोगों के द्वारा हम सभी को प्रताड़ित किया गया है। युवकों ने थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।