डलमऊ: इस्माइलमऊ निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर घेरकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
जगतपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलमऊ गांव के रहने वाले सोभनाथ ने गांव के ही शिवबाबू व अखिलेश कुमार पर शराब के नशे में घेर कर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है,यही नहीं दबंगों ने कहा कि अगर किसी से बताया तो तुम्हे जान से हाथ धोना पड़ेगा, पीड़ित सोभनाथ ने जगतपुर थाने पर न्याय की गुहार लगाई है।