डलमऊ: गदागंज में ग्रामीणों व व्यापारियों के धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बदली गई विवेचना
गदागंज थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के मामले में आरोपी युवक को जेल भेजने के बाद ग्रामीणों व व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि निर्दोष को जेल भेज दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों व व्यापारियों के द्वारा गदागंज में धरना प्रदर्शन किया गया था, मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने गदागंज थानेदार से विवेचना हटाकर डलमऊ कोतवाल पवन कुमार सोनकर को सौंपी है।