डलमऊ: आफताब नगर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, उपचार जारी
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के आफताब नगर के रहने वाले रामगोपाल खेत से अपने घर पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया, जहां पर उपचार किया जा रहा है। डॉ संजीव कुमार राय ने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है।