डलमऊ: किसानों के खेतों में पानी ना पहुंचने पर नाराज किसानों ने डलमऊ पंप कैनाल पर पहुंचकर किया प्रदर्शन
डलमऊ पंप कैनाल से निकली गंग नहर में क्षमता से कम पानी छोड़े जाने की वजह से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों को सिंचाई में समस्या उत्पन्न हो रही है। मंगलवार को डलमऊ पंप कैनाल में 8 से भी कम से पानी निकल रहा था और बाकी पंप बंद पड़े हुए थे। पंप बंद होने की वजह से किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।