सिमडेगा: सिमडेगा झूलन सिंह चौक में ट्रैफिक पुलिस पर बदतमीजी का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने काटा बवाल
सिमडेगा झूलन सिंह चौक में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे ट्रैफिक पुलिस पर बदतमीजी का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने जमकर बवाल काटा। मौके पर सिमडेगा एसपी को जानकारी मिलने पर तुरंत सिमडेगा थाना प्रभारी को भेजा, इसके बाद मामले को शांत कराया। भाजपा नेता श्रद्धांनद बेसरा का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा उनके साथ बदतमीजी की है ,हालांकि जवान ने इनकार किया।