🌾 उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन, अरवल की विशेष पहल।
रबी मौसम 2026-27 के दौरान उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं मूल्य नियंत्रण संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी रोकथाम तथा पॉश मशीन एवं भौतिक भंडार के सत्यापन हेतु जिला कृषि पदाधिकारी, अरवल द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष तथा Quick Response Team (QRT) का गठन किया गया है।
प्राप्त शिकायतों की त्वरित जाँच कर दोषी प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📞 नोडल पदाधिकारी संपर्क संख्या: 8210480339
#जिला_प्रशासन_अरवल #कृषि_विभाग #किसान_हित #उर्वरक_निगरानी
Arwal, Bihar | Nov 18, 2026