#जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, ग्राम अडमालिया में मौके पर किया भूमि सीमांकन
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील नीमच ग्रामीण के ग्राम अडमालिया में भूमि सीमांकन एवं नक्शा दुरुस्ती से संबंधित प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया गया।
ग्राम अडमालिया निवासी श्री जगदीशदास बैरागी द्वारा स्वयं एवं अपने पुत्रों के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन तथा नक्शा दुरुस्ती के संबंध में जनसुनवाई एवं तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। आवेदक की समस्या के निराकरण के लिए राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों का संयुक्त दल गठित किया गया।
नायब तहसीलदार श्री संजय मालवीय की उपस्थिति में राजस्व अमले ने ग्राम अडमालिया पहुंचकर मौके पर भूमि का सीमांकन एवं नक्शा दुरुस्ती संबंधी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया तथा आवश्यक राजस्व प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का स्थल पर परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच
1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026