तिलैया असनाबाद महाराणा प्रताप चौक रांची पटना रोड में नशे की हालत में ट्रक चला रहे चालक की वजह से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। नशे में धुत चालक का ट्रक अनियंत्रित होकर कभी बस की ओर तो कभी दूसरे ट्रक की ओर जा रहा था।बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था और सड़क पर लहराते हुए ट्रक चला रहा था। ट्रक को इस तरह चलते देख सड़क पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई।कई बार ट्रक बस और दूसरे ट्रक से टकराते-टकराते बचा। अगर टक्कर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जा सकती थी।इस दौरान स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शिव वाटिका होटल के पास किसी तरह ट्रक को रुकवाया। ट्रक रुकते ही लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
Koderma, Kodarma | Nov 23, 2026