बालिका उच्च विद्यालय के सामने वर्षों से बल्ले के सहारे टिका ट्रांसफार्मर, हादसे को दे रहा निमंत्रण
कोडरमा: बालिका उच्च विद्यालय के सामने लगा बिजली का ट्रांसफार्मर वर्षों से एक बल्ले के सहारे टिका हुआ है। इसकी जर्जर स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बावजूद इसके, बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर को सहारा देने के लिए लगाए गए बल्ले के भरोसे ही यह वर्षों से खड़ा है। लोगों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर मरम्मत और दुरुस्ती की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। विद्यालय के सामने होने के कारण यहां विद्यार्थियों और आम लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से अविलंब ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि क्या विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?