पश्चिमी सिंहभूम जिला के किरीबुरू मेन मार्केट स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान की लापरवाही अब सीधे-सीधे आम उपभोक्ताओं की जान लेने पर उतर आई है। एक ग्राहक के द्वारा खरीदी गई शराब की बोतल में मरा हुआ कीड़ा मिला है। जिसके बाद कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि दुकानदार ने शिकायत करने पर शराब की बोतल बदल दी है।