बदसलूकी करना कर्मचारी को पड़ा भारी, महिला ने 23 सेकंड में जड़े 13 जूते और 4 लात
ललितपुर महिला अस्पताल में बवाल! तीमारदारों से बदसलूकी करना कर्मचारी को पड़ा भारी, 23 सेकंड में जड़े 13 जूते और 4 लात—वीडियो वायरल ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले स्थित स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज (महिला अस्पताल) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अस्पताल के एक कर्मचारी द्वारा तीमारदारों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि कर्मचारी की अभद्रता से गुस्साए परिजनों ने अपना आपा खो दिया और अस्पताल परिसर में ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे 23 सेकंड के इस वीडियो में परिजन कर्मचारी को ताबड़तोड़ जूते और लात मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया आपकी क्या राय है? (Comments) अस्पताल परिसर में तीमारदारों द्वारा इस तरह कर्मचारी की पिटाई और स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली को आप किस रूप में देखते हैं? क्या ऐसे मामलों में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। #lalitpur #UttarPradesh #viralvideoシ #Medicalcollege #hospitalfight #UP
Jhajjar, Jhajjar | Oct 12, 2026