बाह: पिनाहट में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध गर्भपात केंद्र पर की छापेमारी
पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान में चल रहे अवैध गर्भपात केंद्र पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान टीम को प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा और गर्भपात के औजार मिले, जिनसे स्वास्थ्य विभाग की टीम हैरान रह गई। इस केंद्र को संचालित करने वाली झोलाछाप महिला संगीता जादौन को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया।