बाह: समोखीपुरा गांव में खेत में गोबर खाद को लेकर हुई मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी
सतीश के अनुसार वह अपने खेत पर गोबर खाद डाल रहे थे। इसी दौरान सेवक, हरिदास, मुन्री और मुनारा ने लकड़ी गाड़ने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि हरिदास ने सतीश के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अन्य आरोपियों ने सतीश को जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी।