बाह: पिढौरा में ट्यूबल के पानी के बकाया पैसों को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत ख्याली की मढैया गांव में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे ट्यूबल के पानी के बकाया पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस झगड़े में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए आगरा रैफर किया गया है।