बाह: मढेपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों का हुआ मेडिकल
बाह थाना क्षेत्र के मढेपुरा गांव में रविवार दोपहर 3 बजे जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी सहित अन्य लोग घायल हो गए हैं। प्रथम पक्ष के रूप में उषा देवी पत्नी निहाल सिंह और निहाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी मढेपुरा ने आरोप लगाया है कि जमीन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ।