बाह: बटेश्वर में नाली विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, दोनों पक्षों के 2 युवक हुए घायल
थाना बाह क्षेत्र के बटेश्वर गांव के मोहल्ला गोलडाडा में नाली को लेकर हुए विवाद में दो युवक घायल हो गए। यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई, जब दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। घायल दोनों युवकों को तत्काल CHC बाह लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।