Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

◆◆ *सारण के 9 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं* ◆◆ *जिलाधिकारी ने दरियापुर प्रखंड अंतर्गत दरिहारा उच्च विद्यालय परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का किया स्थलीय निरीक्षण* ◆◆ *'सात निश्चय-3' के तहत उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज हुई तैयारी* छपरा, 23 जून 2026 ◆ बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु सारण जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने दरियापुर प्रखंड अंतर्गत दरिहारा उच्च विद्यालय परिसर में संचालित होने वाले प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। ◆ ज्ञातव्य है कि सारण जिले के उन सभी 9 प्रखंडों—तरैया, मकेर, एकमा, दरियापुर, मढ़ौरा, मशरक, लहलादपुर, पानापुर एवं इसुआपुर—जहां अब तक कोई डिग्री कॉलेज संचालित नहीं था, वहां आगामी 01 जुलाई 2026 से तात्कालिक व्यवस्था के तहत चिह्नित सरकारी भवनों में डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। ◆ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि दरिहारा उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना के निर्माण की प्रगति आशानुरूप नहीं है। यहां चार क्लासरूम, एक प्राचार्य कक्ष एवं एक प्रयोगशाला कक्ष (लैब) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि शेष बचा फर्श फिनिशिंग, रंग-रोगन एवं अन्य सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्य आगामी दो दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। ◆ कॉलेज परिसर में जलजमाव की संभावित समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, दरियापुर को निर्देश दिया कि पंचायत समिति से योजना स्वीकृत कराते हुए कॉलेज भवन के समक्ष तथा परिसर में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक लगाए जाएं। पेवर ब्लॉक का निर्माण इस प्रकार कराया जाए कि वर्षा का पानी आसानी से परिसर से बाहर निकल सके तथा किसी प्रकार का जलजमाव न हो। ◆ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दरिहारा उच्च विद्यालय भवन निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी एवं परियोजना निदेशक, एनएचएआई को कार्य में तेजी लाते हुए निर्माण को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप जिले के सभी डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में आगामी 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ◆ निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दरियापुर, अंचलाधिकारी दरियापुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दरियापुर, कार्यपालक अभियंता LAEO सोनपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #degreecollege #blocklevel #inspection #DM #saran #Dariyapur Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 23, 2026