आबू रोड: सिरोही में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी पुलिस कार्रवाई, एक गिरफ्तार
आबूरोड़ रीको पुलिस ने मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान वरना कार से अंग्रेजी शराब और बीयर के 10 कार्टून बरामद किए। जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय सुभाष विश्नोई को अवैध शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसपी अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशन में यह कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चम्पावत के नेतृत्व में हुई।