आबू रोड: आबूरोड सियावा ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, उपखण्ड अधिकारी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
आबूरोड पंचायत समिति क्षेत्र में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सियावा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपखण्ड अधिकारी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।