फर्रुखाबाद: गांव जलालपुर निवासी वृद्ध महिला गर्म पानी पीते समय गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
थाना जहानगंज के गांव जलालपुर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला रामवती पत्नी बनबन सिंह दवा खाते समय गर्म पानी पी रही थी। तभी अचानक वृद्ध महिला के ऊपर गर्म पानी गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। घर वालों ने आनन फानन में जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया।ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।