चकरनगर: सावन के तीसरे सोमवार को भारेश्वर महादेव मंदिर पर भोले भक्तों का उमड़ा जनसैलाव, सैकड़ों कावड़िया कर रहे गंगा जलाभिषेक
भरेह इलाके में प्रसिद्ध ऐतिहासिक भारेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों की सुबह 5 बजे से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें लगीं।