हरिहरगंज: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर हरिहरगंज नगर पंचायत में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय सभागार में मंगलवार के शाम 5:00 बजे झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।