बहेड़ी: रूढ़की मार्ग के पास पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहेड़ी थाना क्षेत्र के रूढ़की मार्ग के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है बता दें पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के रूढ़की मार्ग के पास 2 जुलाई तड़के साढ़े तीन बजे गश्त के दौरान आरोपी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी ।