बहेड़ी: बिहारीपुर निवासी लापता युवक का शव उत्तराखंड के पंतनगर में मिला, परिवार में मचा कोहराम
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर निवासी युवक का शव उत्तराखंड के पंतनगर में आज एक जुलाई दिन में करीब चार बजे बरामद हुआ है बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय लक्ष्य कुमार पुत्र सुखवीर सिंह निवासी विहारीपुर थाना बहेड़ी बीती 28 जून को मोटरसाइकिल से उत्तराखंड के किच्छा किसी काम से गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की।